5
(1)

भागलपुर । जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में गुरुवार को टीबी फोरम एवं टीबी मुक्त पंचायत पहल के अंतर्गत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्वास्थ्य और जनप्रतिनिधि अधिकारी शामिल हुए।

समारोह में सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष, एसीएमओ (टीबी), एसीएमओ, डब्ल्यूएचओ (एनटीईपी) प्रतिनिधि डॉ. मेजर अवकाश सिन्हा तथा चांदपुर, जगदीशपुर पंचायत के मुखिया उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान सुल्तानगंज प्रखंड के कुमैठा पंचायत को टीबी मुक्त पंचायत का सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान जिलाधिकारी ने सुल्तानगंज के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को अपने कर कमलों से सौंपा। उन्होंने यह सम्मान कुमैठा पंचायत के मुखिया की अनुपस्थिति में ग्रहण किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं और पंचायत स्तर पर ऐसी उपलब्धि पूरे जिले के लिए प्रेरणादायी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: