3.5
(2)

भागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में एसआईआर कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त, नगर निगम भागलपुर, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन बीएलओ द्वारा दस्तावेज मार्किंग से संबंधित 80 प्रतिशत से कम कार्य किया गया है, उन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि गणना प्रपत्र के साथ अपलोड किए गए सभी दस्तावेजों एवं उनकी मार्किंग को पुनः जांच लिया जाए। यदि कहीं त्रुटि पाई जाती है, तो उसमें सुधार अनिवार्य रूप से किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मार्किंग के दौरान उपलब्ध विकल्पों में से केवल सही विकल्प का ही चयन किया जाए। यह देखा गया है कि कई बीएलओ द्वारा गलत विकल्पों पर मार्किंग की गई है। जिलाधिकारी ने ऐसे मामलों में सुधार की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2025 निर्धारित की है। साथ ही, जिन क्षेत्रों का डाटा अब तक प्राप्त नहीं हुआ है, उसे तत्काल संकलित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में भूमि सुधार उप समाहर्ता नवगछिया, भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर भागलपुर एवं अनुमंडल पदाधिकारी कहलगांव ने भी सभी एईआरओ को एसआईआर संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी भी मौजूद थीं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: