5
(1)

नवगछिया : स्टूडेंट्स फॉर सेवा नवगछिया की ओर से बचे हुए भोजन को संग्रह कर कदवा के मिलन चौक स्थित सेवा बस्ती में जरूरतमंदों के बीच वितरित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय बच्चों को नियमित रूप से स्कूल जाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

अभाविप भागलपुर विभाग के विभाग संयोजक अनुज चौरसिया ने कहा कि संगठन का उद्देश्य भोजन का सदुपयोग करना है। उन्होंने बताया कि कई वर्षों से अभाविप कार्यकर्ता नवगछिया और आसपास के क्षेत्रों में भोज–समारोहों से बचा हुआ भोजन संग्रह कर उसे जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं, जिससे भोजन बर्बाद न हो और इसका सही उपयोग हो सके।

नगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि जब भी कार्यकर्ता सेवा बस्ती में भोजन वितरण करने जाते हैं तो वहां के छोटे-छोटे बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हैं और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय जाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

अभाविप कार्यकर्ता आकाश कुमार ने कहा कि भोजन सदुपयोग कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा। इस मौके पर अनुज चौरसिया, अरविंद सिंह, आकाश शर्मा, नितिश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: