



नवगछिया के खरीक बाजार में श्री रानी सती मंदिर सेवा समिति की ओर से भव्य भादो महोत्सव का शुभारंभ भजन संध्या के साथ हुआ। यह आयोजन 22 और 23 अगस्त तक चलेगा। पहले दिन कोलकाता से आए भजन गायक मनीष शर्मा और प्रिया गुप्ता ने दादी जी के भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
उन्होंने ‘दे दे थोड़ा प्यार दादी तेरा क्या घट जाएगा’, ‘जब कोई ना संभाले संभालती है माँ, कोई ना कोई रास्ता निकालती है माँ’ जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भक्तजन देर रात तक भजनों की धुन पर झूमते रहे।

समिति की ओर से दादी का भव्य श्रृंगार कर दरबार सजाया गया। अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई और 56 भोग अर्पित कर मंगल पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा माहौल भक्ति रस से सराबोर हो गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य प्रदीप कुमार जैन, सुनील कुमार लाठ, जगदीश कुमार लाठ, प्रदीप कुमार लाठ, सौरभ कुमार जैन और अतुल कुमार लाठ सहित अन्य लोग सक्रिय रूप से जुड़े रहे।













