


भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड में बाढ़ प्रभावित पंचायत के लोगों को अब तक अनुदान राशि नहीं मिलने से नाराज मुखिया और वार्ड सदस्यों ने प्रखंड कार्यालय में सीओ रवि कुमार को घेर लिया।
इस दौरान सीओ रवि कुमार ने स्पष्ट किया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को सरकार की ओर से अनुदान राशि उपलब्ध कराई जा रही है। जिन लाभुकों को अभी तक राशि नहीं मिली है, उनके आधार या आईडी नंबर मिलने पर राशि उनके खाते में भेज दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नए बाढ़ प्रभावित लोगों की सूची तैयार की जा रही है ताकि उन्हें भी जल्द से जल्द लाभ मिल सके।
इस मौके पर पंचायत के मुखिया और वार्ड सदस्य मौजूद रहे और उन्होंने प्रभावित परिवारों को शीघ्र सहायता देने की मांग की।












