



भागलपुर के बरारी कॉलोनी में रविवार को धार्मिक आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री श्री 108 स्वामी विवेकानंद नवयुवक संघ की ओर से मंदिर निर्माण के लिए भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

सुबह से ही सैकड़ों माताओं-बहनों और अभिभावकों ने कलश यात्रा में भाग लिया। श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर भक्ति गीतों और जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे। पूरे इलाके का वातावरण भक्तिमय और आनंदमय हो उठा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कलश शोभायात्रा ने समाज में एकजुटता का संदेश दिया है। वहीं मंदिर निर्माण से क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर और भी समृद्ध होगी।













