



नवगछिया । बिहपुर प्रखंड के झंडापुर निवासी बिहार प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक बासुकी प्रसाद साह को पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन पर बिहपुर विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेंद्र ने बिहपुर में अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को आगामी विधानसभा चुनाव मिशन 2025 की तैयारियों में लग जाना चाहिए। उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश यादव, जिला उपाध्यक्ष सह बिहपुर विधानसभा एनडीए संयोजक प्रो. गौतम कुमार, कुमार गौरव, सोनू मिश्रा, खरीक मंडल महामंत्री कन्हैया झा, बिहपुर उत्तरी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सौरव कुमार, अजय उर्फ माटो, लालमोहन, सिंटू व सदानंद सहित कई एनडीए नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

वहीं, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत होने पर बासुकी प्रसाद साह ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन में सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आपसी विचार-विमर्श के जरिए जिम्मेदारी निभाना उनकी प्राथमिकता होगी।













