5
(3)

नवगछिया। जनता दल यूनाइटेड शिक्षा प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश महासचिव रवि कुमार ने पप्पू यादव के बयान को जनता का अपमान बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राजद द्वारा तेजस्वी यादव को और कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी को जननायक बताना न केवल बिहार की जनता का अपमान है बल्कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की महान विरासत को ठेस पहुँचाना है।

रवि कुमार ने कहा कि जननायक वह होता है, जो जनता के सुख-दुख में हर परिस्थिति में खड़ा रहे और जिसने संघर्ष व बलिदान से अपना जीवन जनता को समर्पित किया हो। कर्पूरी ठाकुर ने गरीबों, पिछड़ों और वंचितों के लिए जो संघर्ष किया, उससे ही उन्हें जननायक की उपाधि मिली। लेकिन राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की राजनीति केवल वंशवाद और खोखले वादों पर आधारित है। ऐसे नेताओं को जननायक कहना कर्पूरी ठाकुर की तपस्या और त्याग का अपमान है।

उन्होंने कहा कि पप्पू यादव का यह बयान बिहार की राजनीतिक परंपरा और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए घातक है। कर्पूरी ठाकुर ने जीवन भर जनता की आवाज़ को बुलंद किया और संघर्ष की राह पर डटे रहे। अगर ‘जननायक’ की पवित्र उपाधि वंशवाद की राजनीति करने वालों पर थोप दी जाएगी तो इसका कोई महत्व नहीं रह जाएगा।

रवि कुमार ने साफ कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर लोकतंत्र में जनता ही इसका जवाब देगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: