5
(3)

भागलपुर। गोराडीह प्रखंड के जिछो दुर्गा मंदिर परिसर में बीते शाम एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और वहां हंगामे जैसा माहौल बन गया। कारण था एक नाबालिग प्रेमी जोड़ा, जो अपने परिजनों के साथ सुबह से शाम तक शादी को लेकर झगड़ता रहा।

ग्रामीणों ने जब फटकार लगानी शुरू की तो अचानक लड़के ने महादेव मंदिर के सामने ही लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया। यह पूरा घटनाक्रम लड़की की मां की मौजूदगी में हुआ। नाबालिग लड़के की पहचान गोराडीह थाना क्षेत्र के जिताडीह निवासी सचिदानंद सिंह के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है, जबकि नाबालिग लड़की अमडंडा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी पंकज सिंह की पुत्री बताई जा रही है।

सबसे दिलचस्प बात यह रही कि सामान्यत: शादी के बाद वधू विदा होकर दूल्हे के घर जाती है, लेकिन इस मामले में इसके उलट हुआ। शादी के बाद लड़की और उसकी मां दूल्हे को अपने घर लेकर चली गईं।

अब देखना यह होगा कि स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन इस नाबालिग जोड़े की इस जबरन कराई गई शादी पर क्या कानूनी कदम उठाता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: