5
(1)

नवगछिया । पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में सोमवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नवोदय खगड़िया के प्राचार्य आलोक गौतम, स्थानीय प्राचार्य संजय कुमार चौधरी और करियर काउंसलर प्रो. विनीत चंदन के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं को करियर के प्रति मार्गदर्शन और परामर्श प्रदान किया गया।

इस अवसर पर प्रो. विनीत चंदन ने कहा कि करियर काउंसलिंग के लिए आत्म-जागरूकता, सही निर्णय लेने की क्षमता, लक्ष्य निर्धारण और अवसरों की पहचान करना बेहद जरूरी है। विज्ञान और वाणिज्य के क्षेत्रों में करियर से जुड़ी संभावनाओं और विकल्पों पर विस्तृत चर्चा की गई। छात्रों को बताया गया कि पढ़ाई पूरी करने के बाद अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार क्षेत्र का चयन करना जीवन का अहम फैसला होता है। करियर काउंसलिंग से छात्रों को सही दिशा मिलती है और वे समय पर उचित निर्णय लेकर अपनी पहचान बना सकते हैं।

गति प्रेरक क्रियाकलाप के तहत नारायणपुर क्षेत्र के विभिन्न उच्च विद्यालयों के लगभग 40 छात्रों के बीच क्विज, पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। गाइड शिक्षकों के नेतृत्व में हुई प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

निबंध प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर की कक्षा 10 की छात्रा रिया कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीपुर के कक्षा 12 के करण कुमार द्वितीय और उसी विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा मीनाक्षी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

पेंटिंग प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर की छात्रा सुहानी कुमारी (कक्षा 10) प्रथम, उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीपुर की छात्रा साक्षी कुमारी (कक्षा 12) द्वितीय और उसी विद्यालय के सूरज कुमार (कक्षा 12) तृतीय स्थान पर रहे।

क्विज प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप में भवानीपुर प्रथम, नारायणपुर द्वितीय और रायपुर तृतीय स्थान पर रहा। वहीं जूनियर ग्रुप में रायपुर प्रथम, नारायणपुर द्वितीय और नगरपारा तृतीय स्थान पर सफल रहा।

पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा नवोदय शिक्षक मोहम्मद मजहर इकबाल और नगरपारा के शिक्षक किशोर कुमार ने तैयार की। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीरज कुमार झा, अमूल्य वर्मा, अजीत कुमार, अभिमन्यु कुमार, डॉ. डी.के. सिंह और रश्मि मरांडी का विशेष सहयोग रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: