5
(1)

नवगछिया। करोड़ों की लागत से बना इस्माइलपुर बिंदटोली तटबंध बीते दिनों वीरनगर स्पर संख्या 6 और 7 के बीच मछली आढ़त के पास लगभग 120 मीटर के दायरे में ध्वस्त हो गया था। यहां रिस्टोर का कार्य जारी है। मंगलवार को फ्लड फाइटिंग के तहत तटबंध को सुरक्षित करने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से एनसी, बंबू रोल और हाथी पांव डाले जा रहे थे।

तटबंध के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी जल संसाधन मंत्री तक पहुंचने के बाद कार्य में तेजी लाई गई। मंगलवार को अभियंता प्रमुख वरुण कुमार अभियंताओं की टीम के साथ कटाव स्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने चल रहे कार्य की गुणवत्ता और गति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद जियो बैग, एनसी, बंबू रोल और मेगा बैग से तटबंध को मजबूत करने का कार्य शुरू किया गया।

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता अनवर जमील, अधीक्षण अभियंता जयप्रकाश पासवान, फ्लड फाइटिंग फोर्स के अध्यक्ष ई. गोपाल चंद्र मिश्रा, कार्यपालक अभियंता ई. गौतम कुमार, रविंद्र कुमार, ग्रामीण व हाई कोर्ट अधिवक्ता मुकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

गंगा का जलस्तर बढ़ा :
इस्माइलपुर बिंदटोली तटबंध पर गंगा का जलस्तर 31.86 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि यहां का डेंजर लेवल 31.60 मीटर है। पिछले दो दिनों में जलस्तर में 8 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: