5
(1)

पिता-पुत्र को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पीड़ित ने भवानीपुर थाना में दिया आवेदन

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे नाश्ता दुकान के सामने खूंटा गाड़ने का विरोध करने पर दुकानदार और उसके पुत्रों के साथ लाठी-रॉड से बेरहमी से मारपीट की गई। इस घटना में पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घायलों में मधुरापुर वार्ड संख्या 14 निवासी विष्णुदेव साह, उनके पुत्र सूरज कुमार और गौरव कुमार शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी पिता-पुत्र को बाजार की सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटते रहे। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार विष्णुदेव साह ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।

आवेदन में लिखा है कि घटना के समय आरोपी रंजीत गुप्ता उर्फ रंजू, उसके पुत्र शिवम कुमार और सागर कुमार अपने चार साथियों के साथ दुकान पर आ धमके और गाली-गलौज करते हुए बांस का खूंटा गाड़ने लगे। विरोध करने पर सभी ने लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर अधमरा कर दिया। मारपीट में विष्णुदेव साह और गौरव कुमार के सिर पर गंभीर चोट आई है तथा हाथ व उंगलियों में भी गहरे जख्म हैं। सूरज कुमार के दाहिने हाथ और अन्य अंगों में भी चोट आई है।

घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और टोटो चालकों ने बीच-बचाव कर पीड़ितों को बचाया। इसके बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर ले जाया गया, जहां उनका इलाज हुआ।

गौरतलब है कि दो माह पूर्व भी रंजीत उर्फ रंजू गुप्ता का विष्णुदेव साह से विवाद हुआ था और उसने पड़ोसियों से भी झगड़ा कर दहशत का माहौल बना दिया था। मधुरापुर बाजार में असामाजिक तत्वों का बोलबाला है और अक्सर कमजोर व निःसहाय लोगों पर अत्याचार की घटनाएं होती रहती हैं। दो दिन पूर्व भी सलारपुर (खगड़िया) निवासी एक टोटो चालक और उसकी वृद्ध दादी को असामाजिक तत्वों ने पीटकर लूट लिया था।

वहीं, पीड़ित के आवेदन के पांच दिन बीत जाने के बाद भी भवानीपुर थाना में केस दर्ज नहीं किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पुनि शंभु कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन मोबाइल पर बात नहीं हो सकी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: