August 28, 2025
नाश्ता दुकान के सामने खूंटा गाड़ने का विरोध करने पर लाठी-रॉड से मारपीट ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025पिता-पुत्र को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पीड़ित ने भवानीपुर थाना में दिया आवेदन नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे नाश्ता दुकान के सामने खूंटा गाड़ने का विरोध करने पर दुकानदार और उसके पुत्रों के साथ लाठी-रॉड से बेरहमी से मारपीट की गई। इस घटना में पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में मधुरापुर वार्ड संख्या 14 निवासी विष्णुदेव साह, उनके पुत्र सूरज कुमार और गौरव कुमार शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी पिता-पुत्र को बाजार की सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटते रहे। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार विष्णुदेव साह ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। आवेदन […]