5
(1)

भागलपुर, बिहार के खगड़िया जिले में निगरानी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अलौली अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। सुरेंद्र सिंह पर आरोप था कि वह दाखिल-खारिज के काम के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, परिवादी ने पहले 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच सौदा 20 हजार रुपये पर तय हो गया। इसके बाद निगरानी विभाग की टीम ने अलौली स्थित हेलना पुल के पास जाल बिछाया और सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसे भागलपुर निगरानी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

निगरानी डीएसपी, विकास कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर उन्हें इस तरह के मामलों की जानकारी हो तो वे तुरंत निगरानी विभाग को सूचित करें और भ्रष्टाचार के खिलाफ विभाग का साथ दें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: