5
(1)

नवगछिया ।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चलाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संगठन सक्रिय हो गया है। पार्टी के निर्देशानुसार नवगछिया संगठन जिला में सेवा पखवाड़ा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए चार प्रमुख कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद ने बताया कि पार्टी की ओर से जिले के जिन प्रमुख कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है, उनमें जिला महामंत्री मुकेश राणा, संजय शर्मा, रूपेश रूप और आलोक सिंह शामिल हैं। ये सभी कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा के दौरान जिले के विभिन्न गांवों में सेवा संबंधी गतिविधियों के संचालन और निगरानी का कार्य करेंगे।

सेवा पखवाड़ा के जिला टोली के सदस्य मुकेश राणा ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता हमेशा आम जनता के बीच सेवा भाव से कार्य करते हैं। इस बार भी सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रत्येक गांव, शक्ति केंद्र, मंडल एवं जिला स्तर पर विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं संगठन से जुड़े कार्यकर्ता भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, रक्तदान, पौधारोपण, निःशुल्क परामर्श शिविर, जनजागरूकता अभियान जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंच सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: