5
(1)

भागलपुर ज़िले के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत अजगैबीनाथ धाम क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित लोगों को अब तक मुआवज़ा राशि नहीं मिलने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के ज़िला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने शुक्रवार को प्रशासन के खिलाफ आवाज़ बुलंद की। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल के साथ अंचल पदाधिकारी (सीओ) रवि कुमार से मुलाक़ात की।

इस मुलाक़ात के दौरान राजद जिलाध्यक्ष ने बताया कि सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र और आसपास की बाढ़ प्रभावित पंचायतों में रह रहे कई लोगों को अब तक मुआवज़ा राशि नहीं मिली है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द सभी पात्र परिवारों को मुआवज़ा प्रदान किया जाए।

सीओ रवि कुमार ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सूची में पंचायतों के मुखिया, वार्ड पार्षद, नगर परिषद सुल्तानगंज के सभापति और उपसभापति के हस्ताक्षर नहीं होने के कारण फाइलें लंबित हैं। जब तक सूची पर सभी ज़रूरी हस्ताक्षर नहीं हो जाते, मुआवज़ा राशि वितरित नहीं की जा सकती।

राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सूची में सभी हस्ताक्षर होने के बावजूद भी मुआवज़ा नहीं दिया गया, तो राजद आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

इस मौके पर राजद के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद यादव, राजद नगर अध्यक्ष अफरोज आलम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर पासवान, नवोद यादव, निरंजन यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: