5
(1)

भागलपुर। सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 12 अंतर्गत रहमतनगर में नाले की सफाई नहीं होने के कारण पिछले दो माह से सड़क पर जलजमाव की समस्या बनी हुई है। गंदा पानी लगातार सड़क पर बह रहा है, जिससे पूरे गांव में गंदगी फैल गई है और लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थिति से महामारी फैलने का डर बढ़ गया है।

रहमतनगर के ग्रामीणों ने बताया कि नाले की सफाई नहीं होने के कारण सैकड़ों परिवार प्रभावित हैं। रोजाना लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर सबसे अधिक असर दिखाई दे रहा है।

इस संबंध में जब सभापति राजकुमार गुड्डू और उपसभापति नीलम देवी के प्रतिनिधि सन्नी यादव से दूरभाष पर बातचीत की गई तो उन्होंने आश्वासन दिया कि एक से दो दिनों के अंदर नाले की सफाई कर दी जाएगी। हालांकि अगर शीघ्र ही सफाई कार्य नहीं होता है तो रहमतनगर के लोगों के लिए गंभीर स्वास्थ्य संकट खड़ा हो सकता है ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: