3
(2)

बीएलओ को अपने अपने मतदान केंद्र पर मौजूद रहकर प्रपत्र 6, 7 एवं 8 में दावा आपत्ति प्राप्त करने का दिया गया आदेश

भागलपुर । 31 अगस्त (रविवार) को भागलपुर जिला के सभी मतदान केंद्र पर 01 अगस्त को प्रकाशित मतदातासूची प्रारूप के आलोक में प्रपत्र 6, 7 एवं 8 में दावा आपत्ति प्राप्त करने हेतु शिविर का आयोजन किया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, भागलपुर डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने आदेश जारी करते हुए कहा है की 31 अगस्त (रविवार) को 10:30 बजे पूर्वाह्न से 14 बजे अपराह्न तक भागलपुर जिला के सभी मतदान केंद्र पर शिविर का आयोजन किया गया है। सभी बीएलओ को अपने अपने मतदान केंद्र पर मौजूद रहकर प्रपत्र 6, 7 एवं 8 में दावा आपत्ति प्राप्त करने का आदेश दिया गया है। प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी को मतदान केंद्रों का भ्रमण कर निरीक्षण करते हुए वहां किया जा रहे कार्य का फोटोग्राफ्स एवं विजुअल भेजने का निर्देश दिया गया है। भागलपुर के सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: