



नवगछिया । पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर 29 अगस्त 2025 को खरीक थाना पुलिस टीम अवैध शराब एवं हथियार के विरुद्ध छापामारी तथा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस वाहन को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा। संदेह के आधार पर पुलिस बल ने उसे पीछा कर पकड़ा। पूछताछ और तलाशी के क्रम में उसके पास से एक देशी कट्टा तथा कमर में बंधी बिंडोलिया से कुल 12 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या 264/25 दिनांक 29.08.25 दर्ज कर अभियुक्त अमर कुमार, पिता संजीव सिंह उर्फ संजो सिंह, निवासी भवनपुरा, थाना खरीक, जिला भागलपुर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।













