



नवगछिया । 27 जून 2025 को वादी अनिल कुमार दीपक के लिखित आवेदन के आधार श्रवण कुमार पिता राम बहादुर सिंह एवं अन्य के द्वारा इन्हें तथा इनके भतीजे को बुरी तरह से मारपीट कर जख्मी कर देने के आरोप में झंडापुर थाना कांड संख्या- 92/25, धारा- 120 (2)/115(2)/100/352/351(2) (3)/303(2)/3 (5) बीएनएस दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया एवं अन्य के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी, उसी क्रम में रविवार को कांड में संलिप्त अभियुक्त झंडापुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद निवासी मनोहर कुमार पिता राम बहादुर सिंह को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।














