



नवगछिया । रंगरा थाना पुलिस ने रविवार की रात बकरी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार ग्राम नवटोलिया निवासी बोबी मंडल के दरवाजे पर बंधी दो बकरियों को चोरी कर अपराधकर्मी मोटरसाइकिल पर भाग रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से पीछा कर चोरी गई दोनों बकरियों के साथ दो अपराधकर्मियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के ज्ञानीदास टोला निवासी श्रवण कुमार (पिता- गुरुदेव मंडल) और उसरैहिया निवासी बिहारी कुमार (पिता- नरेश पासवान) के रूप में हुई है। दोनों को कटरिया स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में रंगरा थाना कांड संख्या- 214/25 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।












