5
(1)

नवगछिया योगा अकादमी के खिलाड़ियों ने पटना में आयोजित बिहार राज्य योगा प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक अपने नाम कर जिले का मान बढ़ाया है।

अकादमी के मुख्य कोच सह जिला संयोजक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि बिहार योगा संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में धर्मचंद भगत ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, सब-जूनियर बालिका वर्ग में शिवानी कुमारी, बालक वर्ग में संभव कुमार और अनुराग कुमार ने कांस्य पदक जीतकर नवगछिया का नाम रोशन किया। इसके अलावा जूनियर वर्ग में पीहू कुमारी ने पांचवां स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला योगा संघ के अध्यक्ष आर.पी. राकेश, उपाध्यक्ष रामकुमार साहू, नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष अशोक सिंह और अखिलेश पांडे, कोच संजय सिंह, मुकेश कुमार, मोनी कुमारी, अभिषेक कुमार, क्रिकेट सचिव राजेश कुमार राजू, महिला क्रिकेट सचिव कंचन सिंह, अनीता देवी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: