5
(1)

भागलपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से 13 सितंबर को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामसेवक नारायण सिंह ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह रथ गांव-गांव जाकर लोगों को लोक अदालत से जुड़ी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएगा और आम जनता को इससे होने वाले लाभ के प्रति जागरूक करेगा। लोक अदालत में बैंक ऋण, बिजली बिल, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना मुआवजा दावा, आपराधिक मामले और अन्य लंबित वादों का निपटारा आपसी सहमति से किया जा सकता है। इससे न केवल लोगों का समय और धन की बचत होगी, बल्कि उन्हें लंबे समय तक कोर्ट-कचहरी के चक्कर से भी राहत मिलेगी।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने लोगों से अपील की कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने लंबित मामलों को सुलझाने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि लोक अदालत न्याय दिलाने का सबसे सरल और प्रभावी मंच है, जहां न तो किसी प्रकार की कानूनी जटिलता होती है और न ही अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक न्याय पहुंचाना और समाज में न्यायपालिका के प्रति विश्वास को मजबूत करना है। जागरूकता रथ लगातार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को इस आयोजन से जोड़ने का कार्य करेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: