5
(1)

भागलपुर। इसाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर गुमटी नंबर-3 निवासी आनंद कुमार सोनी पर 1 करोड़ रुपये के जेवरात चोरी करने का गंभीर आरोप लगा है। यह आरोप बरारी थाना क्षेत्र के छोटी खंजरपुर निवासी अनिरुद्ध अंबेडकर ने लगाया है।

अनिरुद्ध अंबेडकर का कहना है कि घर से जेवर गायब होने की जानकारी उनकी पत्नी ने दी। जब उन्होंने परिवार से पूछताछ की तो बेटे ने स्वीकार किया कि उसने जेवर अपने दोस्त पियूष को दे दिया था। बदले में पियूष ने बेटे को 25 हजार रुपये दिए, जिससे उसने अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी की।

घटना की सूचना मिलने पर बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आनंद कुमार सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। वहीं, आनंद कुमार सोनी की पत्नी पूजा कुमारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस चोरी में न तो उनके पति का हाथ है और न ही उनके बेटे का। उन्होंने दावा किया कि पुलिस पिछले 24 घंटे से उनके पति के साथ मारपीट कर रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। जेवरात चोरी और लगाए गए आरोप-प्रत्यारोप के बीच सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: