5
(1)

मृतक के घर मे मचा कोहराम

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा

नवगछिया के बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा घटोरा गंगा नदी में बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे स्नान करने के दौरान डूबने से एक वृद्ध पशुपालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनवर्षा सवर्ण टोला वार्ड संख्या-3 निवासी 70 वर्षीय रामाश्रय चौधरी, पिता स्व. जयशिव चौधरी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक रोज की तरह आधा दर्जन भैंसों को लेकर गंगा नदी के सोनवर्षा घटोरा घाट पहुंचे थे। भैंसों को नदी में ले जाने के बाद वे स्वयं भी स्नान करने लगे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। चूंकि किसी ने उन्हें डूबते हुए नहीं देखा, इसलिए समय पर बचाव नहीं हो सका।

घाट पर उनके कपड़े और अन्य सामान देखकर लोगों को शक हुआ। एक जेसीबी चालक ने बताया कि एक वृद्ध नदी में नहाने गए थे लेकिन लौटकर नहीं आए। कपड़े पहचानने पर लोगों को यकीन हुआ कि वे डूब गए हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने शव की तलाश शुरू की और साथ ही एसडीआरएफ टीम, बिहपुर थाना व बिहपुर सीओ को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही बिहपुर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव की तलाश शुरू की। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया।

घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। पत्नी पूनम देवी और पुत्र रोहित कुमार चौधरी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो पुत्र हैं – रोहित और गौरव कुमार चौधरी। गौरव बाहर प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि बड़ा बेटा रोहित खेतीबारी और घर के कार्यों में सहयोग करता है।

बिहपुर थानाध्यक्ष पुनि संतोष कुमार ने बताया कि वृद्ध की डूबने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सरकारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: