5
(1)

नवगछिया। जी बी कॉलेज नवगछिया को नया नियमित प्राचार्य मिल गया। डॉ सत्येन्द्र कुमार ने विधिवत योगदान देकर प्रो. शिव शंकर मंडल से अपना पदभार ग्रहण किया। ज्ञात हो कि पिछले साढ़े आठ वर्षों से कॉलेज का संचालन प्रभारी प्राचार्य के भरोसे चल रहा था।

नए प्राचार्य के योगदान के उपरांत कॉलेज परिसर स्थित बीसीए हॉल में उनका भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ सत्येन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र एवं शिक्षक के सहयोग से कॉलेज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में कोई कमी नहीं रखेंगे।

स्वागत समारोह में कॉलेज के सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित रहे। साथ ही मदन अहल्या कॉलेज के प्राचार्य डॉ अवधेश रजक, जे पी कॉलेज नारायणपुर के डॉ के के मंडल, डॉ रविन्द्र श्रीवास्तव, डॉ शैलेन्द्र कुमार, अमित आलोक, डॉ अनूप कुमार, डॉ रंजीत कुमार, डॉ राघवेन्द्र प्रताप, सीनेट सदस्य अजय कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन का कार्य डॉ मनोज कुमार द्वारा किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: