5
(1)

नवगछिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर एनडीए गठबंधन ने 4 सितंबर को बिहार बंद का आह्वान किया है। यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा गया है। बंद को सफल बनाने के लिए बुधवार की संध्या में नवगछिया भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की एक टोली ने जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस अभियान का नेतृत्व पार्षद सह पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चम्पा कुमारी ने किया। उन्होंने दुकानदारों से आग्रह किया कि गुरुवार को अपनी-अपनी दुकानें स्वेच्छा से बंद रखें। इस दौरान जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद, महामंत्री मुकेश राणा, कौशल जायसवाल, रंजीत झा, सुबोध कुशवाहा सहित महिला मोर्चा की जूली झा, पूजा झा, लक्ष्मी देवी, सुधा सिंह और अन्य कार्यकर्ता भी साथ रहे।

चम्पा कुमारी ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान शहर के व्यवसायियों ने भी सहयोग का भरोसा दिया है और प्रधानमंत्री की मां के अपमान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि आम लोगों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए बंद को केवल दोपहर 12 बजे तक सीमित रखा गया है।

बंद के दौरान आवश्यक सेवाएं, रेल और आपातकालीन सेवाएं बंद से मुक्त रहेंगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: