



नवगछिया। शिक्षक दिवस के अवसर पर एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र, नवगछिया के प्रशिक्षक सह अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रशिक्षण केंद्र के राज्य स्तरीय मेडलिस्ट खिलाड़ी मीनाक्षी कुमारी और शिवम कुमार ने बताया कि जेम्स फाइटर के मार्गदर्शन में कई ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जिला और राज्य स्तर पर पदक हासिल कर नवगछिया का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि जेम्स फाइटर न केवल ताइक्वांडो बल्कि नवगछिया के अन्य खेलों के खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ाने में लगातार महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उनके प्रशिक्षण और परामर्श से नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को सही दिशा और अवसर मिल रहा है।
सम्मान समारोह का आयोजन सीनियर ताइक्वांडो खिलाड़ियों प्रियांशु कुमार, प्रिया कुमारी, हरिओम कुमार, देवाश्री, आराध्या सिंह, अर्जित कुमार, आनन्या वात्सल्य, संजीव कुमार, अमन कुमार, समित कुमार, मोहम्मद शाम और हर्षिता राज के नेतृत्व में किया जा रहा है।
यह आयोजन नवगछिया में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।













