5
(1)

भागलपुर। बिहार बंद के दौरान गुरुवार को भागलपुर जिले के शाहकुंड में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। दरभंगा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने के विरोध में एनडीए घटक दलों ने राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया था। इसी क्रम में बंद समर्थक कार्यकर्ताओं ने शाहकुंड में मोटरसाइकिल से गुजर रहे एक दंपति को रोककर मारपीट और दुर्व्यवहार किया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि बंद समर्थक महिला और पुरुष दोनों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए अपमानजनक व्यवहार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि एक ओर एनडीए कार्यकर्ता मां के सम्मान को लेकर सड़क पर उतरे थे, वहीं दूसरी ओर भागलपुर में एक मां और बहन के साथ दुर्व्यवहार कर उसी भावना को ठेस पहुंचाते दिखाई दिए। इस घटना ने इलाके में आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है और लोग सोशल मीडिया पर इसकी निंदा कर रहे हैं।

प्रशासनिक स्तर पर फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: