



भागलपुर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के साहिबगंज बिंद टोली में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि मिथिलेश कुमार और सुरेंद्र प्रसाद सुधांशु के परिवार के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर गुरुवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

आरोप है कि मिथिलेश कुमार अपने पूरे परिवार के साथ सुरेंद्र प्रसाद सुधांशु के परिवार पर टूट पड़े, जिसमें कई लोग घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से भी लोगों के घायल होने की सूचना है।
घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्थिति को नियंत्रित किए हुए है।













