5
(1)

भागलपुर । जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ई-रिक्शा के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ई-रिक्शा पर लगे लाउडस्पीकर के जरिए योजनाओं से संबंधित सूचनाएं लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं, वहीं पंपलेट भी बांटे जा रहे हैं ताकि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोग योजनाओं से अवगत हो सकें।

अभियान के तहत गुरुवार को राघोपुर, जयरामपुर और खैरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में ई-रिक्शा प्रचार वाहन निकाला गया। इस दौरान लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

इसी क्रम में डीआरसीसी प्रबंधक रवि रंजन कुमार, पीएमयू लीड गोविंद कुमार, एसडब्ल्यूओ कन्हैया कुमार और नीरज कुमार ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बरारी, भागलपुर का दौरा किया। वहां छात्र-छात्राओं को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को समझाया कि इस योजना के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्र वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

वहीं, एएमएस गिरी रंजन कुमार और एसडब्ल्यूओ सुबोध कुमार रमानी ने नागहार पंचायत और जीबी कॉलेज नवगछिया का दौरा कर बच्चों और युवाओं को योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है।

जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले का कोई भी छात्र या आमजन सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए। प्रशासन का मानना है कि इस तरह के प्रचार-प्रसार से योजनाओं की जानकारी सीधे लोगों तक पहुंचेगी और अधिक से अधिक पात्र लोग लाभान्वित हो सकेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: