5
(1)

नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेलखंड पर शनिवार शाम करीब 6 बजे नवगछिया के भवानीपुर गांव के पास पानी भरे गड्ढे में एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव पूर्वी केबिन फाटक संख्या-11 से लगभग एक किलोमीटर आगे और फाटक संख्या-10BC से करीब 200 मीटर की दूरी पर मिला।

चिकित्सकों के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत होता है। यह स्थान रंगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। हालांकि, प्रारंभ में थाना अध्यक्ष विश्व बंधु कुमार को घटना की कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन समाचार प्रसारित होते ही पुलिस सक्रिय हो गई और तत्काल टीम को मौके पर भेजा गया।

सूचना पर रंगरा थाना प्रभारी विश्व बंधु कुमार स्वयं पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की और शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

फॉरेंसिक जांच के लिए शव को भेजा जाएगा ताकि मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस हत्या या दुर्घटना, दोनों कोणों से मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: