5
(1)

भागलपुर, कर्णगढ़ चंपानगर स्थित विद्यासागर स्मारक संस्कृत उच्च विद्यालय में आज स्वागत समारोह एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार संयुक्त शिक्षा बोर्ड, पटना के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह दौरा उनका बिहार के जिलों में 27वां भ्रमण था।

विद्यालय परिसर में पहुंचने पर मुख्य अतिथि का स्वागत पारंपरिक रीति से फूलमाला और अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। इसके पश्चात उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

समीक्षा बैठक के दौरान मृत्युंजय झा ने विद्यालय से जुड़े प्राचार्यों और शिक्षकों के साथ विभिन्न शैक्षणिक और व्यवस्थापकीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संस्कृत विद्यालयों की स्थिति, पाठ्यक्रम की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की समग्र प्रगति और विद्यालयों के ग्रेडिंग सिस्टम जैसे विषयों पर अपनी बात रखी।

मीडिया से बातचीत करते हुए श्री झा ने बताया कि बिहार के सभी संस्कृत विद्यालयों को सुव्यवस्थित करने की दिशा में गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संस्कृत शिक्षा को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और छात्रों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि राज्य में संस्कृत विद्यालयों की संख्या बढ़ाई जाएगी और उनमें शैक्षणिक गुणवत्ता तथा बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन भागलपुर संस्कृत विद्यालय परिवार द्वारा किया गया, जिसमें स्थानीय शिक्षक, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: