5
(1)

भागलपुर। बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ एवं बिहार राज्य राजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई, भागलपुर के बैनर तले आज दर्जनों कर्मचारियों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से यह मांग की कि उन्हें इतना वेतन अवश्य दिया जाए जिससे वे अपने परिवार का भरण-पोषण सुचारू रूप से कर सकें।

कर्मचारियों ने बताया कि वे वर्ष 2011 से निरंतर सेवा दे रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी वेतन वृद्धि नहीं हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार की अधिकतर योजनाएं जिनका लाभ सीधे जनता तक पहुंचता है, उनमें उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके बावजूद उन्हें न तो उचित वेतन मिलता है और न ही आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो वे अपना आंदोलन और अधिक उग्र रूप में जारी रखेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: