5
(1)

नवगछिया । बिहपुर विस भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इ. शैलेंद्र ने रविवार को बिहपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना से करीब सवा पांच करोड़ की लागत से बनने वाले 13 सड़कों का शिलान्यास किया। बताया गया कि 10 किमी 680 मीटर पीसीसी सड़कों का निर्माण होगा। लत्तीपुर में आयोजित जनसभा में विधायक शैलेंद्र ने कहा कि बिहपुर विस क्षेत्र में चहुंमुखी व सर्वागींण विकास का सिलसिला अनवरत जारी है और आप जनता का समर्थन व ताकत से जारी रहेगा। क्षेत्र में जारी विकास कार्य से विपक्षी दलों व विरोधियों में हताशा व निश्चित हार का डर अभी से ही समा गया है। बिहपुर विधानसभा में ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में विपक्ष पूरी तरह से मुद्दाविहीन होकर मातृशक्ति को गाली गलौज करने जैसी कुकृत्य पर उतर गया है।

जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी। विधायक शैलेंद्र ने जयरामपुर कुंवर टोला, नन्हकार गांव में सोना सिंह के घर के पीछे से दास टोला तक, कोरचक्का विषहरी स्थान के पास, सहोरी में सीता देवी के घर के पास, मड़वा में एनएच 31 जनता दरबार होटल के पास, ब्रजेश चौधरी के घर व सुबोध चौधरी के बर्फ मिल के पास, झंडापुर थाना के पास, अरसंडी में, मिलकी में 14 नंबर सड़क पासी टोला के पास, बभनगामा में महादलित टोला व लत्तीपुर में शिव मंदिर के सामने बनने वाले पीसीसी सड़क का शिलान्यास के बाद जनसभा भी किया। इस मौके पर प्रो भोला कुंवर, राजेश सिंह, महेश्वर निषाद, सुबोध पोद्दार, उदय दास, दिनेश यादव, प्रो गौतम, रूपेश रूप, सौरभ सावर्ण, अपूर्व रंजन, मृत्युंजय पाठक, अजय उर्फ माटो, ब्रजेश चौधरी, बिक्की चौधरी, दल्लू चौधरी, लालमोहन, नीलेश, सौरभ व सिंटू आदि समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। वहीं नन्हकार महादलित टोला में ग्रामीणों ने नाला-सड़क बनने की खुशी में बैंड-बाजे के साथ विधायक का जोरदार नागरिक अभिनंदन किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: