



नवगछिया । 03 सितंबर 2025 को खरीक थानांतर्गत ग्रामीण सड़क गोटखरीक के समीप अपराधकर्मियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर 02 पिकअप चालक से नगद रूपया, मोबाईल एवं पिकअप में लोड अनार की पेटी लूट लिया गया था। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या- 269/25, धारा- 309 (6) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशन में गठित टीम के द्वारा तकनीकी एवं मानवीय आसूचना संकलन कर कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया एवं अन्य वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी। उसी क्रम में शनिवार को कांड में संलिप्त विधि विरूद्ध बालक को निरूध किया गया। उल्लेखनीय है कि कांड में लूटी गई 08 पेटी अनार एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को पूर्व में बरामद किया गया है।













