



भागलपुर जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गोराडीह प्रखंड के कासिमपुर गांव, इटावा इलाके का है। वीडियो में एक युवक को हाथ में देसी कट्टा लिए हुए डीजे की धुन पर बेखौफ होकर डांस करते हुए देखा जा सकता है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल बना हुआ है। हालांकि इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि हमारे चैनल द्वारा नहीं की जा सकी है, लेकिन इसमें युवक निडरता से हथियार लहराता नजर आ रहा है।
पुलिस प्रशासन ने इस वीडियो को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अब सवाल यह उठता है कि सार्वजनिक स्थल पर हथियार के साथ डांस करने वाले युवक तक पुलिस कब तक पहुंच पाती है और क्या उसके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई की जाएगी।













