5
(1)

नवगछिया पुलिस ने नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्करों को लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला तस्कर भी शामिल है। पुलिस को यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता के रूप में मिली है।

सोमवार को नवगछिया थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि 7 सितंबर 2025 को नवगछिया थाना को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध महिला तस्कर, मकनपुर चौक के पास बस से उतरकर नवगछिया बाजार स्थित गौशाला पोखर के पास ब्राउन शुगर की खेप डिलीवरी करने वाली है।

सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को सूचित कर नवगछिया पुलिस टीम ने इंटर उच्च विद्यालय नवगछिया के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान, लाल बिहारी मोड़ के पास एक युवक और युवती पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेरकर पकड़ा गया।

पूछताछ और तलाशी के क्रम में युवती के थैले से कैडबरी सेलिब्रेशन के डब्बे में रखे सात पैकेट में कुल 723.67 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया, जिसका अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य लगभग एक करोड़ रुपये बताया जा रहा है। उसके पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।

गिरफ्तार महिला की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मोथाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबला निवासी जूली उर्फ माही, पिता नजरूल इस्लाम के रूप में हुई है। उसके साथ गिरफ्तार युवक की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के साहू टोला, भवानीपुर निवासी गुंजन कुमार, पिता संजय शर्मा के रूप में हुई है। गुंजन के पास से भी एक मोबाइल बरामद हुआ है।

पूछताछ के दौरान महिला तस्कर ने स्वीकार किया कि उसे ब्राउन शुगर डिलीवरी करने के बदले मोटी रकम दी जाती है। वह यह खेप मालदा (पश्चिम बंगाल) से नवगछिया के स्मैक तस्कर राजा कुमार को देने आई थी। वहीं गुंजन कुमार उसी खेप को रिसीव करने पहुंचा था। महिला ने यह भी स्वीकार किया कि वह पिछले दो महीनों में तीन बार स्मैक की खेप नवगछिया पहुंचा चुकी है।

इस संबंध में नवगछिया थाना में कांड संख्या 288/25 दर्ज कर, एनडीपीएस एक्ट की धाराएं 8(सी), 21(सी), 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कांड में कुल पांच नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कांड में संलिप्त अन्य तस्करों की तलाश में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है। छापेमारी टीम में नवगछिया थाना की पुलिस पदाधिकारी शशिकला कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक अजित कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पुलिस ने इसे नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता बताया है और कहा है कि नवगछिया क्षेत्र में नशा तस्करी के जड़ तक पहुंचने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: