3.7
(3)

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर विदेशी झंडा लहराने और आपत्तिजनक नारे लगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और लोगों में आक्रोश फैल गया।

पुलिस की तकनीकी सेल की मदद से आरोपियों की पहचान की गई और उनकी लोकेशन ट्रेस कर उन्हें सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए युवकों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच है। उनकी पहचान मुहम्मद अरमान, मुहम्मद सानू, मुहम्मद मुजम्मिल और मुहम्मद जावेद के रूप में हुई है।

रेल थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि क्या इस घटना के पीछे कोई संगठन या बाहरी प्रायोजक सक्रिय हैं। हबीबपुर पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को भागलपुर रेल थाना को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने उनके पास से एक विदेशी झंडा और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने गंभीरता से मामले की जांच शुरू की और किसी भी तरह की अफवाह को फैलने से रोकने के लिए सख्त निगरानी रखी गई।

पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करें। मामले की गहन जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3.7 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: