5
(1)

नावगछिया । 16 जनवरी 2023 को वादी ईदरीश बैठा पिता स्व साधु बैठा के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था कि एनएच- 31 स्थित टीवीएस शोरूम के पास इनका गि‌ट्टी से लदा ट्रक रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर O9 एच 5286 क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसका गिट्टी अनलोड करने हेतु ट्रक रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 09 जीबी 8804 को बुलाए थे जो इनके गिट्टी को अपने ट्रक में लोड कर भाग गया है। इस संबंध में झंडापुर थाना कांड संख्या- 23/23, धारा- 379/34 आईपीसी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में सोमवार को घटना में प्रयुक्त ट्रक रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 09 जीबी 8804 को हरिओ ढ़ाला सर्विस रोड एनएच- 31 से बरामद किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: