5
(2)

नवगछिया पुलिस जिला के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता गांव में बुधवार की सुबह पैतृक जमीन विवाद को लेकर सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। छोटे भाई धीरज कुमार ने अपने बड़े भाई छविलाल दास पर गोली चला दी। गोली लगने से छविलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, भागलपुर पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घायल की पत्नी खुशबू कुमारी ने बताया कि पैतृक खेतिहर जमीन को लेकर पिछले पाँच वर्षों से विवाद चला आ रहा है। एक फिट जमीन को लेकर धीरज लगातार जान से मारने की धमकी देता था। करीब एक माह पहले भी उसने गोली चलाई थी, लेकिन उस समय छविलाल बाल-बाल बच गए थे। बुधवार की सुबह जैसे ही छविलाल घर से बाहर निकले, धीरज ने उन पर हथियार तान दिया। छविलाल जान बचाने के लिए पड़ोसी के घर में घुस गए, लेकिन धीरज ने उन्हें बाहर खींचकर लगातार तीन गोलियां दागीं। इनमें से एक गोली छविलाल को जा लगी।

ग्रामीणों की सूचना पर परिजन घायल को पहले नवगछिया अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर और फिर पटना रेफर कर दिया गया।

उधर, गोलीबारी के बाद आरोपी धीरज मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: