5
(1)

भागलपुर । भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंट टेरेसा स्कूल के पास रंगदारी मांगने को लेकर बुधवार को मारपीट की घटना हुई। इस घटना में दानिश नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल दानिश ने बताया कि वह अपनी गाड़ी सर्विस कराने के बाद लौट रहा था। इसी दौरान गुड्डू पासर, हैदर और उनके साथियों ने उसका रास्ता रोककर रंगदारी की मांग की। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। किसी तरह जान बचाकर दानिश घर पहुँचे और बाद में इलाज के लिए सदर अस्पताल आए।

सूत्रों के अनुसार, गुड्डू पासर पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। वह मवेशी तस्करी के मामले में जेल जा चुका है और हाल ही में जेल से बाहर आया है।

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: