5
(1)

भागलपुर में 13 सितंबर को बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में कुल 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने समीक्षा भवन में सभी केंद्र अधीक्षकों, दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।

डीएम ने स्पष्ट कहा कि सभी केंद्र अधीक्षक सुबह 9 बजे अपने शिक्षक दल के साथ परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे। सुबह 9:30 बजे से परीक्षार्थियों की एडमिट कार्ड की बारकोड स्कैनिंग की जाएगी। साथ ही फोटो और पहचान पत्र का मिलान कर सघन जांच की जाएगी। जांच के उपरांत ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

यातायात व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार सिंह ने जानकारी दी कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र और प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाएगी। नवगछिया की ओर से आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए बड़े वाहनों को उसी दिशा में रोक दिया जाएगा, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: