



नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन टीम हाजीपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना हो गई। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में तथा वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा 13 से 15 सितंबर तक बी.डी. पब्लिक स्कूल, पानापुर लांगा, हाजीपुर (वैशाली) में 31वीं बिहार राज्य सब-जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (बालक/बालिका) और 32वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष/महिला) का आयोजन किया जा रहा है।

नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम का चयन कर लिया गया है। खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भागलपुर जिला खेल पदाधिकारी जय नारायणन प्रसाद, नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के मुख्य संरक्षक सह बिहपुर विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र, अध्यक्ष सह मुखिया मनोज कुमार लाल, कोषाध्यक्ष डॉ. दिव्यप्रियदर्शी, राजीव कुमार यादव, शिक्षक संजीव कुमार झा, राजेश कुमार रवि, राकेश कुमार, घनश्याम कुमार, आशीष कुमार उर्फ सन्नी और अभिनाश कुमार ने शुभकामनाएं दी हैं।
टीम की घोषणा इस प्रकार की गई है –

सब-जूनियर (बालक): साकेत कुमार (कप्तान), शिवम् कुमार (उपकप्तान), विकास कुमार, आयुष कुमार, ऋषि कुमार, दुर्गेश कुमार, प्रीतम कुमार, सुंदरम कुमार, अर्णव कुमार।
प्रशिक्षक – गोल्डन कुमार, प्रबंधक – आदित्य कुमार।
सीनियर (पुरुष): राहुल कुमार (कप्तान), अंकित कुमार शर्मा (उपकप्तान), अमित कुमार, सूरज कुमार, विद्यासागर कुमार, गुलशन कुमार, बिट्टू कुमार, अजीत कुमार, मन्नू कुमार, आदित्य राज।
प्रशिक्षक – प्रणव कुमार, प्रबंधक – राजीव कुमार।
सीनियर (महिला): साक्षी कुमारी (कप्तान), प्रज्ञा भारती (उपकप्तान), अभिलाषा कुमारी, अंजली कुमारी, मनीषा कुमारी, मौसम कुमारी, निधि कुमारी, शीतल कुमारी, अन्नू कुमारी, सपना कुमारी, निर्मला प्रियदर्शिनी।
प्रशिक्षक – सोनाली मिश्रा, प्रबंधक – प्रियंका कुमारी













