



भागलपुर। नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के दोगच्छी गांव से मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना में अनियमितता और अवैध वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीण महिलाओं ने आरोप लगाया है कि जीविका समूह से जुड़ी सीएम नीतू कुमारी उनसे 200 से 300 रुपए तक की वसूली कर रही हैं।
महिलाओं का कहना है कि पैसे लेने के बावजूद भी अब तक उनका जीविका का फॉर्म नहीं भरा गया है। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि सरकार द्वारा दी जाने वाली 10 हज़ार रुपए की सहायता राशि का लाभ उन्हें सही तरीके से नहीं मिल पा रहा है। उनका आरोप है कि बीच में ही अवैध वसूली कर उन्हें ठगा जा रहा है।
स्थानीय महिलाओं ने जिला प्रशासन से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।













