5
(2)

नवगछिया। मदरौनी पंचायत स्थित एनएच-31 किनारे अशोक सिंह के आवास पर शनिवार को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आमजनों के बीच विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए मंडल स्तर पर रणनीति बनाई गई।

बैठक की अध्यक्षता रंगरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने की। इस दौरान जिला मंत्री सह प्रखंड प्रभारी रवि कुमार रंजन, गोपालपुर विधानसभा विस्तारक अनिल शर्मा, मंडल महामंत्री प्रियतोष कुमार सिंह, विधानसभा संयोजक मनोज मंडल, जिला प्रवक्ता राकेश ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष अशोक यादव, अशोक सिंह, ललन जायसवाल, बूथ अध्यक्ष शिव शंकर शर्मा, संजय मंडल समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाजसेवा का एक संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना और लोगों की समस्याओं का समाधान करना है।

वहीं मंडल महामंत्री प्रियतोष कुमार सिंह ने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे समर्पण और उत्साह से इस कार्यक्रम में शामिल होगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर सहित कई सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जनता से सीधा संवाद किया जाएगा।

बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: