5
(1)

भागलपुर पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट के शिलान्यास को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। शिलान्यास से पहले शनिवार को भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने पीरपैंती पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

डीएम ने बताया कि 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया से ऑनलाइन माध्यम से पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास करेंगे। यह क्षण पीरपैंती और आसपास के क्षेत्रों के लिए ऐतिहासिक होगा।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से यहां के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। डीएम ने कहा, “पीरपैंती के लिए यह गौरव का क्षण होगा। इस प्लांट से न सिर्फ बिजली उत्पादन बढ़ेगा बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।”

शिलान्यास कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री, स्थानीय सांसद और विधायक के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी तय मानी जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम अशोक मंडल, बीडीओ अभिमन्यु कुमार, एसडीपीओ टू अर्जुन कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष नीरज कुमार, सीओ चंद्रशेखर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी तैयारियों की समीक्षा की और कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: