5
(1)

भागलपुर में “दी केयर ऑफ ह्यूमैनिटी” संस्था की ओर से मुस्लिम माइनॉरिटी कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्रों के साथ-साथ आम लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

शिविर में करीब 100 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाया जाएगा। संस्था के सदस्य मोहम्मद जीशान, अकबर टाइगर खान, तकी अहमद जावेद सहित कई लोग इस मौके पर मौजूद रहे।

आयोजनकर्ताओं का कहना था कि इस तरह के शिविर से न केवल लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ती है, बल्कि यह जीवन बचाने का एक महत्वपूर्ण कार्य भी है। उन्होंने आगे कहा कि संस्था समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्य करती रहेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: