5
(1)

लोजपा रामविलास की रैली में जा रहे थे चारो युवक

नवगछिया एसपी कोठी के समीप एनएच 31 पर हुआ हादसा

नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एसपी कोठी के समीप रविवार को दोपहर करीब 12:45 बजे एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सामने से आ रही तेज रफ्तार हाइवा से ई-रिक्शा (टोटो) वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही यात्रियों से भरी टोटो एनएच 31 पर पलट गई। हादसे में टोटो का फरख्च्चा उड़ गया। वही ई-रिक्शा पर सवार कुल 4 यात्री घायल हो गए। घायलों में रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी चालक अभिषेक कुमार जायसवाल पिता सुबोध कुमार जायसवाल 25 वर्ष व पंकज कुमार पिता स्व महेश प्रसाद साह 39 वर्ष, नवगछिया थाना चौक निवासी विकास कुमार पंडित पिता महेश्वर पंडित 25 वर्ष तथा थाना-जिला बांका निवासी जितेंद्र कुमार पिता अशोक चौधरी 30 वर्ष शामिल है। स्थानीय लोगों के द्वारा डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 टीम के एसआई रामसुदिष्ट बैठा घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को उठाकर अनुमंडल अस्पताल नवगछिया इलाज के लिए पहुंचाया। जहां डॉक्टर के द्वारा घायल चारों व्यक्ति का इलाज किया गया। सभी को हाथ, पांव, सर, कमर व सीने में जख्म और चोट है। टोटो चालक अभिषेक ने बताया कि हम सभी लोजपा रामविलास की रैली में नवगछिया जीरोमाइल चौक जा रहे थे, तभी एसपी कोठी के समीप अचानक सामने एक बाइक आ गया, बाइक सवार को बचाने के लिए दाहिना साइड बढ़े ही थे तभी जीरोमाइल तरफ से कटिहार की ओर जा रही तेज रफ्तार हाइवा ने सामने से जोरदार टक्कर मार कर आगे मकनपुर चौक की ओर तेज रफ्तार में भागते रह गया। नवगछिया थानाध्यक्ष पुनि रविशंकर सिंह ने कहा, सड़क दुर्घटना में टोटो पर सवार चार लोग घायल हो गए। सभी का अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी सुरक्षित है। घटना के बाद उक्त वाहन मौके से फरार होने में सफल रहा। फरार वाहन का पता लगाया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: