



भागलपुर : सुल्तानगंज के नगर सभापति राज कुमार गुड्डू के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले प्रखंड स्तरीय अजगैविनाथ धाम सुशील मोदी फाउंडेशन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने किया, जबकि संयोजन नगर सभापति सह भाजपा नेता राज कुमार गुड्डू ने संभाला।

कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा जिला प्रवक्ता संजय चौधरी और नवीन कुमार बन्नी ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय वर्मन मौजूद रहे। मंचासीन अतिथियों में भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी, नगर सभापति राज कुमार गुड्डू, भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सिंह, रतन राय, अरुण सिंह, दयानंद चौधरी, डॉक्टर सुरेश मंडल और नयागांव के मुखिया संजीव विधान शामिल थे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, मंचासीन अतिथियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी के तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। इसके बाद प्रखंड स्तरीय सम्मानित कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अजगैविनाथ धाम सुशील मोदी फाउंडेशन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
सम्मान समारोह में भाजपा कार्यकर्ता विकास कुमार कर्ण, रघुवीर शरण गुप्ता, कुमार संजीव, उमा उपाध्याय सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।













